न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Tue, 29 Sep 2020 09:14 AM IST
चंद्रकांत पाटिल (फाइल फोटो)
– फोटो : फाइल
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
ख़बर सुनें
फडणवीस और राउत की बैठक पर पाटिल ने कहा कि उन्होंने चाय और बिस्कुट की चर्चा तो नहीं की होगी। पाटिल ने कहा, ‘अगर दो अलग-अलग राजनीतिक दलों के शीर्ष नेता मिलते हैं, तो जाहिर तौर पर राजनीतिक चर्चाएं होती हैं। यदि वे दो से ढाई घंटे साथ बैठते हैं तो चाय और बिस्कुट पर चर्चा नहीं होगी। हालांकि यह बैठक अनिर्णायक रही।’
If top leaders of 2 different political parties meet, political discussions do take place. If they sat together for 2-2.5 hrs, they didn’t discuss tea-biscuits. But it was inconclusive: Chandrakant Patil, Maharashtra BJP chief on meeting b/w Sanjay Raut & Devendra Fadnavis(28.09) pic.twitter.com/r4N3azh2NB
— ANI (@ANI) September 29, 2020
चंद्रकांत पाटिल ने मराठी में कहा कि कोई भी राज्य में मध्यावधि चुनाव नहीं चाहता, लेकिन अस्थिरता से बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं है। एक अच्छी सुबह सबकुछ बदल जाएगा। बता दें कि फडणवीस और राउत ने मुंबई के एक होटल में मुलाकात की थी। राउत ने शिवसेना के मुखपत्र सामना के लिए फडणवीस का साक्षात्कार लिया।
फडणवीस ने कहा था कि यह साक्षात्कार बिना संपादित किया हुआ होना चाहिए। इसके अलावा बिहार चुनाव के बाद इसे किया जाएगा। उन्होंने इस मुलाकात के पीछे किसी भी तरह की राजनीतिक महत्वकांक्षा से इनकार किया था। दोनों की बैठक के बाद शरद पवार ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात की थी।